एलपीजी गैस संकट: अशोक गहलोत बोले- सरकार के गैस की कोई कमी नहीं का दावा जमीनी हकीकत से दूर

एलपीजी गैस संकट: अशोक गहलोत बोले- सरकार के गैस की कोई कमी नहीं का दावा जमीनी हकीकत से दूर

जयपुर: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत को लेकर कांग्रेस राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार का यह दावा कि "गैस की कोई कमी नहीं है", जमीनी हकीकत से कोसों दूर है. प्रदेश का गृहणी वर्ग और कारोबारी आज सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे हैं.

गैस के इस संकट ने राजस्थान के उद्योग-धंधों की भी कमर तोड़ दी है. राजस्थान के करीब 50,000 होटल और रेस्टोरेंट आज ठप्प होने की कगार पर हैं. कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से छोटे हलवाई और ढाबा संचालक भारी नुकसान झेल रहे हैं. औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन रुकने से मजदूरों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है. 

सरकार 'इन्वेस्ट राजस्थान' के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन मौजूदा उद्योगों को बुनियादी ईंधन तक मुहैया कराने में विफल है. विडंबना देखिए, खुद मुख्यमंत्री जी की सभा के लिए खाना लकड़ी के चूल्हों पर बनाना पड़ रहा है क्योंकि सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं. 

जब सरकारी कार्यक्रमों में यह हाल है, तो आम आदमी की क्या बिसात? सिर्फ बयानबाजी से चूल्हे और कारखाने नहीं चलते. सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए जनता पर नियम थोपने के बजाय आपूर्ति सुनिश्चित करे और कालाबाजारी पर लगाम लगाए.