LPG Refill Rules: आज से LPG रिफिल के नियम बदले, BAA/e-KYC के बिना सब्सिडी वाला रिफिल रुका

LPG Refill Rules: आज से LPG रिफिल के नियम बदले, BAA/e-KYC के बिना सब्सिडी वाला रिफिल रुका

जयपुरः आज से LPG रिफिल के नियम बदल गए है. BAA/e-KYC के बिना सब्सिडी वाला रिफिल रुक गया. बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद ही RSP पर लागू सब्सिडी के साथ रिफिल. e-KYC/BAA लंबित ग्राहकों का घरेलू रिफिल सिस्टम में ब्लॉक, कनेक्शन बंद नहीं. PMUY ग्राहकों को पहले BAA पूरा करना होगा, तभी सब्सिडी वाला रिफिल मिलेगा.    

FTL Consent दर्ज करने पर 5 या 10 किलो सिलेंडर बाजार भाव पर लेने का विकल्प है. IVRS, WhatsApp, पोर्टल और OMC मोबाइल ऐप से Consent और e-KYC की सुविधा. पहले से BAA पूरा कर चुके 27.43 करोड़ उपभोक्ताओं पर नए नियम का असर नहीं है. बाद में BAA पूरा करते ही पात्र ग्राहक के लिए सामान्य सब्सिडी वाला रिफिल बहाल होगा.