LPG की किल्लत ने बढ़ाई राजस्थान डिस्कॉम की चिंता ! जयपुर समेत प्रदेशभर में बढ़ी इंडेक्शन की बिक्री

LPG की किल्लत ने बढ़ाई राजस्थान डिस्कॉम की चिंता ! जयपुर समेत प्रदेशभर में बढ़ी इंडेक्शन की बिक्री

जयपुर : LPG की किल्लत ने राजस्थान डिस्कॉम की चिंता बढ़ा दी है. जयपुर समेत प्रदेशभर में बढ़ी इंडेक्शन की बिक्री का साइड इफेक्ट देखने को मिल रहा है. शहरी क्षेत्रों में गर्मी के तेवरों के बीच बिजली की मांग में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. राजधानी समेत अन्य शहरों में एक पखवाड़े में पांच फीसदी तक बिजली मांग बढ़ी है.

इस दौरान जयपुर में पिछले साल के मुकाबले एक दिन में 35 लाख यूनिट तक डिमांड बढ़ी है. हालांकि मार्च माह में पर्याप्त बिजली की उपलब्धता के चलते आपूर्ति में  दिक्कत नहीं हुई है. लेकिन भीषण गर्मी-LPG किल्लत को देखते हुए बिजली की मांग में उछाल का आकलन किया जा रहा है.

चिंता की बात ये कि अप्रेल, मई, जून में मांग और उपलब्धता में पहले से ही बड़ा "गेप" है. ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा है. केन्द्रीय पूल में से सितम्बर माह तक के लिए 1500 मेगावाट बिजली आवंटन का आग्रह किया है. साथ ही ऊर्जा राज्यमंत्री के निर्देश पर ऊर्जा सेक्टर के अफसरों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है. बिजली की मांग और उपलब्धता के अंतर को समाप्त करने के लिए पावर परर्चेज की कवायद है.