जयपुरः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंचायत निकाय चुनाव पर कहा कि बूथ स्तर पर हमारा संगठन मजबूत है. हम सक्षम है, चुनाव जीतेंगे. ये छोटे चुनाव है, स्थानीय स्तर पर क्या डिमांड है. वो महत्व रखता है. जनता के बीच में पार्टी क्या करेगी. ये बताया जाएगा,
कांग्रेस में जलेबी रेस चल रही है, हमारा विकास देखने की उनको फुर्सत नहीं है. बिजली में आत्मनिर्भर बन गए. औद्योगिक विकास किया है. 2.50 लाख लोगों को रोजगार दिया. रिफाइनरी शुरू कर दी, पुलिस मजबूत कर दी. यमुना जल समझौता हुआ. ERCP से 13 जिलों के लिए पानी आ रहा है.
कांग्रेस में नंबर बढ़ाने की होड़ मचीः
डोटासरा कुछ भी बोल देते हैं उन्हें कुछ पता ही नहीं. कांग्रेस में नंबर बढ़ाने की होड़ मची है. हमारी सरकार में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं. आज रोडवेज घाटे में नहीं है,हमारी सरकार ने नई बसों की सौगात दी. देश-प्रदेश में जनता सब देख रही है,समझदार है. मैं किसी का अपमान नहीं करता,सब का सम्मान करता हूं. हम किसी के घर में ताकाझांकी नहीं करते है.