VIDEO: मदन राठौड़ की खरी खरी, गहलोत और डोटासरा को घेरा, मदन राठौड़ बोले-  डोटासरा से खुद गहलोत परेशान

जयपुर: RSS पर दिए बयानों के बाद से ही लगातार पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर बीजेपी के हमले जारी है.बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष इन वेटिंग कहते हैं.

मदन राठौड़ बोले गहलोत जी कहते हैं आज इंदिरा गांधी होती तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगा देती और बीजेपी के नेताओं को जेल में डाल देती इससे उनके इरादे स्पष्ट होते हैं कि यदि आज भी अवसर मिले तो वही दमनकारी सोच दोहराई जा सकती है.

मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने पीसीसी चीफ डोटासरा पर तंज कसा और डॉ किरोड़ी लाल मीणा को इमानदार नेता बताया. मदन राठौड़ ने कहा कि डोटासरा जी ने अपने परिवार के सदस्यों को OBC का लाभ दिलाया.

जो MLA होता हैं उसे ओबीसी क्रीमलेयर का लाभ नहीं मिलता है डोटासरा जी नैतिकता नहीं निभायी डॉ किरोड़ी लाल मीणा पर कोई लांछन नहीं वे ईमानदार हैं वैसे मेरा जनप्रतिनिधियों से निवेदन अपने निजी सहायक जांच परख कर रखे.