मदन राठौड़ का गहलोत के लिए संतोष शास्त्र, कहा- गहलोत अब वानप्रस्थ की ओर, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः पूर्व सीएम अशोक गहलोत के इंतजार शास्त्र पर सियायत जारी है. इंतजार शास्त्र के चैप्टर 9 में गहलोत ने अपने आरोपों की फेहरिस्त को बढ़ाया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि इंतजार में व्यक्ति सूख जाता है, गहलोत अब धैर्य के साथ सिखे “संतोष शास्त्र”मदन राठौड़ ने गांधी परिवार के सदस्यों पर भी निशाना साधा. 

अशोक गहलोत इंतज़ारशास्त्र: चैप्टर-9. गहलोत लिखते है PM मोदी और फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों ने जिस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हुए आयोजन में भाग लिया और इसे सराहा, भाजपा सरकार ने उस RIC के 'गेस्ट हाउस' का काम क्यों रोका?. गहलोत के इंतजार शास्त्र पर बीजेपी ने फिर अटैक किया है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस से रुबरु होते हुए कहा कि गहलोत साहब को अब “इंतजार शास्त्र” छोड़ देना चाहिए. उनका राजनीतिक कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और अब उन्हें नई पीढ़ी को आगे आने का अवसर देना चाहिए. गहलोत का समय बीत चुका है, लेकिन वे अभी भी उम्मीद के सहारे राजनीति में टिके रहने की कोशिश कर रहे हैं. “इंतजार में व्यक्ति सूखता जाता है, इसलिए गहलोत जी को अब संतोष का मार्ग अपनाते हुए वानप्रस्थ और सन्यास की ओर बढ़ते हुए संतोष शास्त्र सिखना चाहिए

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गहलोत ने कांग्रेस पार्टी को लगातार पतन में और गर्त में पहुंचाने का काम किया. गहलोत के आरोपों पर आगे बढ़ते हुए कि  मदन राठौड़ ने परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति हावी है “नेहरू से इंदिरा, इंदिरा से राजीव, राजीव से सोनिया और फिर राहुल तक सत्ता का हस्तांतरण हुआ है यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है,” मदन राठौड़ ने कहा कि यदि किसी के पास योग्यता और जनसेवा का अनुभव है तो उसे आगे आना चाहिए, लेकिन परिवारवाद के आधार पर दूसरों को रोककर आगे बढ़ना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है 

अशोक गहलोत के आरोपों पर मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत साहेब को इंतजार नहीं करना चाहिए उन्हें अब नई पीढ़ी को आगे आने देना चाहिए. अब गहलोत साहेब को संन्यास आश्रम की ओर जाना चाहिए 75के बाद यही करना चाहिए अब जलवा उनका समाप्त हो चुका.