VIDEO: महेन्द्रजीत मालवीय की कांग्रेस में वापसी, कहा-एजेंसियों की कार्रवाईयों से मैं डरने वाला नहीं हूं

जयपुर: वागड़ के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीय भाजपा छोड़कर फिर से कांग्रेस में लौट आए है. कांग्रेस आलाकमान ने उनकी वापसी पर मुहर लगा दी है. कांग्रेस में वापसी के बाद फर्स्ट इंडिया से खास बातचीत में मालवीय ने कहा कि मैं किसी पद के लिए कांग्रेस में नहीं आया हूं पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाऊँगा. मालवीय ने कहा की एजेंसियों की कार्रवाईयों से मैं डरने वाला नहीं हूं. 

महेन्द्रजीत मालवीय की कांग्रेस में वापसी: 
-मालवीय ने फर्स्ट इंडिया से खास बात की 
-कहा-मैं मेरे घर में ही फिर से लौट आया हूँ 
-वागड़-मेवाड़ में कांग्रेस को और मजबूती देंगे
-मैं किसी पद के लिए नहीं आया, पार्टी जो ज़िम्मेदारी देगी निभाऊँगा 
-SIR में वागड़ में कोई गड़बड़ नहीं होने देंगे 
-भाजपा छोड़ने पर मेरे यहां एजेंसियों की कार्रवाई हुई 
-मैं किसी भी ऐसी कार्रवाई से डरने वाला नहीं हूं