नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. ट्रांसजेंडर समुदाय को 'पिंक कार्ड' मिलेगा. डीटीसी और क्लस्टर बसों में ट्रांसजेंडर लोग मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. महिलाओं की तरह ट्रांसजेंडर यात्रियों को भी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी गई है. डीएम द्वारा जारी ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र जरूरी है.
पिंक कार्ड मिलने के बाद डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा. कार्ड का उपयोग मेट्रो, आरआरटीएस सहित अन्य सार्वजनिक परिवहन में भुगतान के लिए भी संभव है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं कि समावेशी शासन की दिशा में बड़ा कदम है. पहल ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ेगी.