जयपुरः केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को कमर्शियल LPG आवंटन में बड़ी बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव डॉ.नीरज मित्तल ने आदेश जारी किए है. 23 मार्च 2026 से अतिरिक्त 20 % LPG आवंटन लागू किया जाएगा. कुल आवंटन अब प्री-क्राइसिस स्तर के 50 % तक पहुंचाया जाएगा.
होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को प्राथमिकता दी जाएगी. सभी उपभोक्ताओं को ओएमसी के साथ अनिवार्य पंजीकरण करना होगा. PNG अपनाने की शर्त के साथ LPG आवंटन के लिए पात्रता तय की गई है.