नई दिल्लीः ईरानी मीडिया के हवाले से बड़ी खबर आ रही है. मिनाब में स्कूल पर इजरायल ने हमला किया. स्कूल पर हमले में 36 छात्रों की मौत हो गई है. कतर एयरवेज की फ्लाइट्स अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया है. कतर एयरस्पेस क्लोजर के बाद फ्लाइट्स सस्पेंड किया.
ईरान ने एक साथ 8 देशों पर हमला किया है. ईरान ने UAE पर हमला किया. ईरान ने UAE में अमेरिकी बेस पर हमला बोला. बहरीन के US नेवल बेस पर ईरान का हमला किया. अमेरिकी हेड क्वार्टर पर हमला किया. कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरान ने हमला किया. अबु धाबी में भी ईरान ने हमला किया.
कतर में अमेरिकी बेस पर ईरान ने हमला किया. अमेरिका के सभी सैन्य बेस निशाने पर है. सऊदी अरब के रियाद में भी ईरान ने हमला किया. रियाद में अमेरिकी बेस पर ईरान ने हमला किया. जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर ईरान ने हमला किया. दोहा-बहरीन एयर बेस को बंद किया गया. इराक पर भी ईरान ने मिसाइल हमला किया है.