जयपुर: इंटर्नशिप कर रहे छात्रों के लिए बड़ा आदेश है. 16 मई के बाद स्कूलों में ड्यूटी नहीं लगेगी. गर्मी की छुट्टियों के चलते निर्देश जारी हुए है. डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को राहत दी गई है.
अब अपने संस्थान में उपस्थिति देनी होगी. स्कूल दोबारा खुलने पर फिर इंटर्नशिप जॉइन करनी होगी. शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय बीकानेर ने आदेश जारी किए.