जयपुर : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की नवीन निविदा से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी. नवीन निविदा में पहली बार YES&TECH तकनीक को प्रभावी रूप से शामिल किया है. कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि प्रतिस्पर्धात्मक निविदा प्रक्रिया के परिणामस्वरूप राज्य को पूर्व की तुलना में अत्यंत कम प्रीमियम दर प्राप्त हुई है.
पूर्ववर्ती निविदा में औसत सकल प्रीमियम दर 9.63 प्रतिशत थी. जो वर्तमान सरकार के समय की गई नवीन निविदा में घटकर मात्र 1.19% रह गई है. किसानों द्वारा देय कुल प्रीमियम राशि 979.15 करोड़ रुपए से घटकर लगभग 645 करोड़ रह गई है. इससे किसानों को लगभग 335 करोड़ रुपए की वित्तीय बचत होगी.
वहीं राज्यांश प्रीमियम अनुदान भी 1878.27 करोड़ से घटकर लगभग 51 करोड़ रह गया है. इससे राज्य सरकार पर वित्तीय भार में उल्लेखनीय कमी आएगी. और सार्वजनिक संसाधनों का अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी उपयोग संभव होगा.