आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, हनुमानगढ़ में ब्लास्ट की थी पहली साजिश, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से पंजाब पहुंचाया गया RDX

आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, हनुमानगढ़ में ब्लास्ट की थी पहली साजिश, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से पंजाब पहुंचाया गया RDX

जयपुरः आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है. हनुमानगढ़ में ब्लास्ट की पहली साजिश थी. चार दिन तक हनुमानगढ़ में IED पार्सल रखा गया था. RDX नहीं पहुंचने पर आतंकियों ने टारगेट बदला. पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर साजिश रची गई. ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से RDX पंजाब पहुंचाया गया. 

राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में कई जगहों की रेकी कराई गई. मंदिर, सैन्य ठिकाना और भीड़भाड़ वाले इलाके संभावित निशाने थे. अंबाला में पुलिस ने IED, डेटोनेटर और करीब 2 किलो RDX  बरामद किया. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया. मामले की जांच NIA को सौंपे जाने की संभावना है.