Baran Accident: बारां में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार जा गिरी पार्वती नदी में, एक व्यक्ति की मौत

Baran Accident: बारां में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार जा गिरी पार्वती नदी में, एक व्यक्ति की मौत

बारांः पार्वती नदी में कार गिर गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. सदर थाना क्षेत्र के सुंडा कोटड़ी इलाके में देर रात करीब 12 बजे ये हादसा हुआ. एक अनियंत्रित कार सीधे पार्वती नदी में जा गिरी. मृतक की पहचान लोकेश कुमार मेहता पुत्र चंद्र मोहन निवासी कोयला के रूप में हुई. 

कार बैक लेते समय नदी में जा गिरी. सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची. टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा. मृतक युवक शादी में आया हुआ था. प्रशासन द्वारा नदी के घाटों पर निगरानी बढ़ाई गई है.