सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं मंगल, 10 मार्च 2027 तक मंगल करेंगे सिंह राशि में गोचर, जानें क्या पड़ेगा सभी 12 राशियों पर असर?

जयपुर: ग्रहों का सेनापति मंगल 12 नवंबर 2026 को सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं. 10 मार्च 2027 तक मंगल इसी राशि में विराजमान रहेंगे.  मंगल का राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष विज्ञान में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति माना जाता है. मंगल का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर प्रभाव डालता है. मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, शक्ति और शौर्य का कारक माना जाता है. 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि मंगल ग्रह 12 नवंबर 2026 को रात्रि 8:14 पर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके और इसमें 10 मार्च 2027 तक रहेंगे. मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य,  गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है. मंगल ग्रह का ज्योतिष विज्ञान में विशेष महत्व है. हर व्यक्ति के जीवन में मंगल ग्रह विशेष प्रभाव डालता है और इसलिए जब मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका भी जीवन में कुछ सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव जरूर होता है. मंगल का राशि परिवर्तन कुछ विशेष राशियों के लिए फायदेमंद हो सकता है. 

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी नौ ग्रहों का अपना स्वभाव और अलग-अलग कारक तत्व होते हैं. ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह शुभ भाव में होते हैं ऐसे लोग काफी बुद्धिमान, प्रतापी और ऊर्जावान होते हैं. ज्योतिष में मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है. मंगल ग्रह कर्क राशि में ही नीच के और मकर राशि में उच्च राशि के माने जाते हैं. 

मंगल का गोचर 
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और योद्धा (ग्रहों का सेनापति) का प्रतीक माना जाता है. मंगल ग्रह 12 नवंबर 2026 को रात्रि 8:14 पर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके और इसमें 10 मार्च 2027 तक रहेंगे. मंगल का गोचर व्यक्ति को शक्तिशाली बनाता है, लेकिन कभी-कभी यह अधिक उग्रता और चिड़चिड़ापन का कारण भी बन सकता है. मंगल गोचर प्रतिकूल स्थिति में अधिक गुस्सा और आक्रामक व्यवहार का बना सकता है. इस दौरान व्यक्ति को मानसिक तनाव और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा का सामना करना पड़ सकता है.

मंगल का शुभ-अशुभ प्रभाव
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना. मंगल की वजह से दुर्घटना होने की आशंका है. देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी. भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है. मंगल के कारण जनजीवन सामान्य होगा. माैसम भी बदलेगा और बारिश भी अच्छी हाेगी. इसके अलावा देश में आपदा में भी कमी आएगी. बीमारियों के इलाज में सफलता प्राप्त होगी. लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी. आय में बढ़ोतरी होगी. देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा. व्यापार में तेजी रहेगी. सोने चांदी के भाव में वृद्धि होगी. राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. मंगल, केतु, गुरु इन तीनों ग्रहों का आने वाले दिनों में आकाश में बड़ी घटनाओं का सूत्रपात करेंगा. दुनिया के कई देशों में हवाई हमले तेज हो सकते हैं. साथ ही कई क्षेत्रों आग लगने और दुर्घटना का भी प्रबल योग बनेगा.

करें पूजा-पाठ और दान
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए. लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए. तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करने चाहिए. लाल कपड़ों का दान करें. मसूर की दाल का दान करें. शहद खाकर घर से निकलें. हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं. 

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानते हैं मंगल का सिंह राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव.

मेष राशि
धन- लाभ हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ लोगों के लिए शुभ है. स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. 

वृष राशि
पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें. लेन- देन के लिए समय शुभ है. धन- खर्च सोच- समझकर ही करें. नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं.

मिथुन राशि
कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा. दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे.

कर्क राशि
वाद- विवाद से दूर रहें. गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी. व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं. 

सिंह राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.  दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं. सेहत का विशेष ध्यान रखें. दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है.

तुला राशि
निवेश करने के लिए समय शुभ है. परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे. धन- खर्च बढ़ सकता है. प्रेम जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विवाह के योग बन रहे हैं. वाद- विवाद से दूर रहें.

वृश्चिक राशि
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है. मान- सम्मान मिलेगा. कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भी भरोसा करने से बचें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. 

धनु राशि
आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.  प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे.

मकर राशि
इस समय लेन-देन न करें. निवेश के लिए समय शुभ नहीं है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. वाद- विवाद से दूर रहें. इस समय किसी पर भी भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें.

कुंभ राशि
व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है. धन- लाभ होगा. परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे. दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं. कार्यों में सफलता मिलेगी.

मीन राशि
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. इस समय धैर्य से काम लें. आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा . पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.