VIDEO: मुगल काल में था भारत सोने की चिड़िया, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान से गरमाई राजनीति, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: मुगलों के राज में भारत सोने की चिड़िया कहलाता था. अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने जयपुर में विवादित  बयानबाजी की है.चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया. इससे पहले ही मणिशंकर अय्यर ने विवादित बयानों की बौछार लगा दी.

पीएम को लेकर विवादित बयान देने के कारण उनके खिलाफ बीजेपी के हरावल दस्ते युवा मोर्चा का गुस्सा फूट पड़ा. युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा की अगुवाई में अय्यर का पुतला फूंका और राजस्थान में घुसने नहीं देने की चेतावनी दी.

मणिशंकर अय्यर के बयानों का अपना इतिहास है...जब कोई महत्त्वपूर्ण चुनाव सामने आते है. असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव सामने है.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और  पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने विवादित बयान देते हुए कह दिया कि भारत सरकार को  इस्लामाबाद जाकर पाकिस्तान के साथ महीनों तक बातचीत करनी चाहिए. भारत सोने की चिड़िया और मजबूत आर्थिक ताकत मुगलों के वक्त ही कहलाता था. पीएम को लेकर दिए विवादित बयानों ने कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा को उत्तेजित कर दिया. राजधानी जयपुर में युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया और मणिशंकर अय्यर का पुतला फूंका. राजस्थान और जयपुर में अय्यर को घुसने नहीं देने की चेतावनी दी.

मणिशंकर अय्यर देर सवेर बयान देकर राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तूफान ला देते है. ज्यादा ही खुलकर बोलने से उनके खुद के दल कांग्रेस की स्थिति पर असर पड़ जाता है. विरोधी तो उनके खिलाफ रहते ही है. बीजेपी के हरावल दस्ते ने जयपुर में अय्यर की बयानबाजी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया. बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शमिल हुए.

पश्चिम बंगाल के चुनाव धर्म की राजनीति का भी तड़का लग रहा..बाबरी मस्जिद के निर्माण ने यहां बीजेपी को पहले ही मुद्दा थमा रखा है अब मणिशंकर अय्यर की बयानबाजी बीजेपी के निशाने पर है.