आज से मंगल करेंगे वृष राशि में प्रवेश, मंगल की चाल से दुनिया में मचेगी हलचल, जानिए क्या पड़ेगा सभी राशियों पर असर?

आज से मंगल करेंगे वृष राशि में प्रवेश, मंगल की चाल से दुनिया में मचेगी हलचल, जानिए क्या पड़ेगा सभी राशियों पर असर?

जयपुर: वैदिक ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और कर्म का प्रतिनिधि ग्रह माना गया है. यह ग्रह जब राशि परिवर्तन करता है तो जीवन की गति और दिशा दोनों में बदलाव देखने को मिलता है. 20 जून 2026 को रात 11:59 बजे मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 2 अगस्त 2026 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे. इसके बाद वे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर - जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि 20 जून की रात से मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करेगा. इस राशि में 2 अगस्त तक रहेगा. वृषभ शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है. वृषभ राशि के मंगल पर शनि की तीसरी पूर्ण दृष्टि भी रहेगी और मंगल की दृष्टि केतु पर रहेगी. यह समय प्राकृतिक आपदाओं का रह सकता है. विश्व बाजार अच्छा रहेगा. तेल की कीमतें गिर सकती हैं और सोना-चांदी में वृद्धि होने के संकेत हैं. वृष शुक्र की राशि है और मंगल-शुक्र आपस में दुश्मनी रखते हैं. इससे चमड़े, केमिकल और दवाइयों के दाम बढ़ सकते हैं. कर्ज के मामलों में कोई राहत नहीं होगी.  मंहगाई कम होने के कोई आसार नहीं हैं.

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है जो साहस, जोश और कार्यक्षमता का प्रतिनिधित्व करता है. वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश लोगों को अपने उद्देश्यों को हासिल करने के लिए अधिक धैर्यवान और प्रतिबद्ध बना सकता है. यह गोचर आर्थिक मामलों, करियर, संपत्ति और व्यक्तिगत संबंधों में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है. 

प्राकृतिक आपदा और दुर्घटनाओं की आशंका
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना. वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश देश-दुनिया में कई महत्वपूर्ण बदलावों की ओर इशारा कर रहा है. इस दौरान राजनीति में हलचल तेज हो सकती है. सेना, भूमि, निर्माण कार्य से जुड़े मामलों में बड़े निर्णय या बदलाव आएंगे. बात अगर आर्थिक स्तर पर करें, तो निवेश लाभ के बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जबकि जमीन-जायदाद में गतिविधियां बढ़ सकती हैं. वहीं मौसम पर भी मंगल का प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे सकता है. तापमान में वृद्धि, भीषण गर्मी और मौसम के अचानक बदलते हालात लोगों को प्रभावित कर सकते हैं. पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा. मंगल की वजह से दुर्घटना होने की आशंका है. देश में आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन हड़ताल, बैंक घोटाला, वायुयान दुर्घटना, विमान में खराबी, उपद्रव और आगजनी की स्थितियां बन सकती है. हवाई या पानी से जुड़ी दुर्घटना होने की आशंका है. देश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है.  सेना और पुलिस विभाग से जुड़े बड़े मामले सामने आ सकते हैं. जल सेना की ताकत बढ़ेगी. देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी. मनोरंजन फिल्म खेलकूद एवं गायन क्षेत्र से बुरी खबर मिलेगी. बड़े नेताओं का दुखद समाचार मिलने की संभावना.

करें पूजा-पाठ और दान
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए. लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए. तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करने चाहिए. लाल कपड़ों का दान करें. मसूर की दाल का दान करें. शहद खाकर घर से निकलें. हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं.

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानते हैं मंगल के वृषभ राशि में जाने पर सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव.
मेष राशि
आर्थिक रूप से उन्नति होगी. पारिवारिक मतभेद बढ़ेगा. अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न ना होने दें. काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है. कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी.

वृषभ राशि
अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे. यात्रा सावधानीपूर्वक करें. वाहन दुर्घटना से बचें. शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा.

मिथुन राशि
मंगल काफी भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे. आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे. यात्रा देशाटन से लाभ भी मिलेगा. शत्रु परास्त होंगे. कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत.
 
कर्क राशि
मंगल कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएंगे. आय के साधन तो बढ़ेंगे लेकिन कई बार भावनाओं में बहकर लिया जाए निर्णय नुकसानदेय रहेगा. शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा. 

सिंह राशि
माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें. सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे. मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग है. मकान अथवा वाहन का क्रय कर सकते हैं. 

कन्या राशि
मंगल धर्म और अध्यात्म में तो रुचि बढ़ाएंगे किंतु कहीं न कहीं कार्य बाधा भी देंगे. हताश होने की आवश्यकता नहीं अंततः आप सफल रहेंगे. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी.

तुला राशि
स्वास्थ्य पर तो प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद और गहरा सकता है. यात्रा सावधानी पूर्वक करें. वाहन दुर्घटना से बचें. इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से भी बचें.

वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है. विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय लेगा. ससुराल पक्ष से भी मतभेद गहरा सकता है. जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होगा. मकान अथवा वाहन के क्रय का योग बन है.

धनु राशि
हर तरह से लाभ मार्ग प्रशस्त होगा. यात्राओं की अधिकता रहेगी. आय के साधन बढ़ेंगे. काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद. उधार देने से बचें. 

मकर राशि
मंगल कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएंगे.संतान संबंधी चिंता परेशान करेगी. नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग. प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी 

कुंभ राशि
वाहन दुर्घटना से बचें. सामान चोरी होने से भी बचाएं. जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होगा. वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा. माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें. 

मीन राशि
कार्य व्यापार में उन्नति होगी. सामाजिक संस्थाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे. यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा.