बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली : बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार कर लिया गया है. मौलाना तौकीर रजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. कोर्ट ने तौकीर रजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. तौकीर रजा पर बरेली में हिंसा भड़काने का आरोप है.

बता दें कि शुक्रवार को बरेली में जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हो गया था. बरेली की अल हजरत दरगाह के आसपास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लेकर अपने घरों से बाहर निकल आए. विरोध प्रदर्शन करने लगे.

कुछ देर बाद यह प्रदर्शन हिंसक हो गया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने तौकीर रजा समेत 40 उप्रदवी गिरफ्तार किए. तौकीर रजा पर बरेली में हिंसा भड़काने का आरोप है.