मिडिल ईस्ट संकट से बिटुमिन महंगा, राजस्थान PWD प्रोजेक्ट्स पर असर

मिडिल ईस्ट संकट से बिटुमिन महंगा, राजस्थान PWD प्रोजेक्ट्स पर असर

जयपुर : मिडिल ईस्ट संकट से बिटुमिन महंगा हो गया है. इससे राजस्थान PWD प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ा है. केंद्र ने फोर्स मेज्योर लागू कर 2-4 महीने की राहत दी है. CPWD ने छोटे प्रोजेक्ट्स में भी प्राइस एस्केलेशन की छूट दी है.

NHAI ने मासिक पेमेंट और ताजा रेट से लागत समायोजन लागू किया है. हरियाणा PWD ने 53 दिन की EOT और एस्केलेशन मंजूर किया है. लेकिन राजस्थान में छोटे ठेकेदारों तक राहत नहीं पहुंच रही है. बढ़ती लागत और भुगतान देरी से काम धीमा पड़ने लगा है.

कई प्रोजेक्ट्स पर रुकावट, ठेकेदारों की वित्तीय हालत बिगड़ रही है. सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी पर पड़ा है. बड़े कॉन्ट्रैक्टर्स को राहत है, छोटे सिस्टम से बाहर होते नजर आए है. संतुलित नीति नहीं बनी तो विकास और रोजगार दोनों पर संकट है.