मंत्री मदन दिलावर बोले- हमने गांव में ग्वाला नियुक्त करने का निर्णय लिया है, एक ग्वाले को 10 हजार रुपए महीने दिए जाएंगे

मंत्री मदन दिलावर बोले- हमने गांव में ग्वाला नियुक्त करने का निर्णय लिया है, एक ग्वाले को 10 हजार रुपए महीने दिए जाएंगे

जयपुरः राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कई वर्षों से हमने देखा है गौ माता को लोग घर से बाहर निकाल देते हैं. तस्कर लोग उनको बूचड़खाने ले जाते हैं. पहले गायों के लिए ग्वाले रखे जाते थे. इस परंपरा को जिंदा रखने के लिए हमने गांव में ग्वाला नियुक्त करने का निर्णय लिया है. 

हमारा प्रयास है पूरे राजस्थान में ग्वाले नियुक्त हो. ग्वाले सरकार की तरफ से नहीं. दानदाताओं और भामाशाहों की तरफ से रखे जाएंगे. एक ग्वाले को 10,000 रुपए महीने दिए जाएंगे. स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से इसकी मॉनिटरिंग होगी. यह सरकारी कार्यक्रम नहीं है.