दिल्ली के अलीपुर में यमुना नदी में बड़ा हादसा, नहाने गए 4 नाबालिग तेज बहाव में डूबे

दिल्ली के अलीपुर में यमुना नदी में बड़ा हादसा, नहाने गए 4 नाबालिग तेज बहाव में डूबे

नई दिल्ली : दिल्ली के अलीपुर में यमुना नदी में बड़ा हादसा हुआ है. यमुना नदी में नहाने गए 4 नाबालिग तेज बहाव में डूब गए हैं. हिरणकी गांव के पास ठोकर नंबर-24 पर हादसा हुआ है. एक बच्चे ने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी है.

NDRF, DDMA, दमकल और पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी है. दूसरे दिन भी बच्चों की तलाश जारी है, अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है. अलीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली के अलीपुर में यमुना नदी में बड़ा हादसा
-यमुना नदी में नहाने गए 4 नाबालिग तेज बहाव में डूबे
-हिरणकी गांव के पास ठोकर नंबर-24 पर हुआ हादसा
-एक बच्चे ने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी
-NDRF, DDMA, दमकल और पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी
-दूसरे दिन भी बच्चों की तलाश जारी, अभी तक शव बरामद नहीं
-अलीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की