नई दिल्लीः मोहम्मद शमी ने सफेद जर्सी को अलविदा कह दिया है. टेस्ट क्रिकेट से खिलाड़ी ने संन्यास लिया है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संन्यास की जानकारी दी. भावुक संदेश में शमी ने सफेद जर्सी से जुड़ी यादें साझा की. शमी ने कहा कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का गर्व दिल में रहेगा.
उन्होंने बताया कि जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब उनके मन में सिर्फ एक सपना था - देश के लिए कुछ करना. 13 साल पहले 6 नवंबर 2013 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. और अब 13 साल बाद उसी तारीख को उन्होंने इस सफर को यादों के साथ विदाई दे दी. शमी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 64 मुकाबले खेले. 6 बार 5 विकेट लेने के साथ टेस्ट क्रिकेट में 229 विकेट झटके. जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था.
खिलाड़ी ने साथी खिलाड़ियों,कोच,परिवार,BCCI और फैंस का आभार जताया. संन्यास के ऐलान के साथ शमी ने कहा कि मैदान पर उनकी आखिरी टेस्ट गेंद भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा उनके दिल में रहेगा. फिलहाल वन-डे और टी-20 क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे. और जरूरत पड़ने पर वो फर्स्ट क्लास में भी खेलते हुए नजर आएंगे