राजस्थान में मानसून सुपर एक्टिव... अगले 2-3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान में कमजोर होगा मानसून

राजस्थान में मानसून सुपर एक्टिव... अगले 2-3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान में कमजोर होगा मानसून

जयपुरः राजधानी जयपुर में तेज बारिश हुई. तेज बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है. बाइस गोदाम,टोंक रोड,लक्ष्मी मंदिर पर पानी भरा. जलभराव के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. पिछले 20 मिनट से तेज रफ्तार के साथ बारिश हो रही है. प्रदेश में मानसून सुपर एक्टिव,अगले 2-3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है. राजस्थान में बारिश का असर बढ़ा है. 

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश की प्रबल संभावना है. आज कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में भारी बारिश के आसार है. कहीं-कहीं अति भारी बारिश भी आफत बरसा सकती है. वहीं जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश के आसार है. 11 अगस्त को भी कई संभागों में मध्यम से तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.     

कोटा-उदयपुर संभाग और अजमेर में भारी बारिश की चेतावनी है. एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश की भी संभावना है. 12-13 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर होगा. 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की रफ्तार कम होगी. अगले सप्ताह राजस्थान में कमजोर मानसून परिस्थितियों के आसार है.