जयपुर : राजस्थान में अगले 3-4 दिन मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा. दक्षिण राजस्थान में अतिभारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज कोटा, उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग में बारिश का रेड जोन है. एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी है.
जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में भी मेघ बरसेंगे. 24 जुलाई को अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर में फिर भारी बारिश के आसार हैं. 25 जुलाई को भी दक्षिण-पश्चिम और दक्षिणी राजस्थान में बारिश का जोर रहेगा. मानसून ट्रफ लाइन राजस्थान से होकर गुजर रही है.
वहीं शियर जोन भी बारिश की बड़ी वजह बना है. अगले 72-96 घंटे प्रदेशभर में बारिश का मजबूत दौर जारी रहने की संभावना है. आज 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. राजस्थान में 1 दिन में 9 इंच तक पानी बरसा है. इस सीजन में ब्यावर में कल रिकॉर्ड 9 इंच पानी बरसा है. बारिश से बदनोर में खेत और खुले इलाके जलमग्न हो गए हैं.