NEET UG -2026 परीक्षा रद्द, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा बोले- CBI जांच के आदेश दिए... अब कोई भी दोषी नहीं बचेगा

NEET UG -2026 परीक्षा रद्द, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा बोले- CBI जांच के आदेश दिए... अब कोई भी दोषी नहीं बचेगा

जयपुरः NEET UG -2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है. कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि SOG की प्रारंभिक जांच के तथ्यों के आधार पर परीक्षा रद्द की, CBI जांच के आदेश दिए,अब कोई भी दोषी नहीं बचेगा. चाहे वो केरल का हो या राजस्थान या फिर कहीं अन्य का हो. 

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को रद्द करने वाले पाताल में भी नहीं बचेगा. गहरी जांच करने के बाद SOG ने NTA को बताया और एक्शन लिया. 22 लाख बच्चों के भविष्य को बर्बाद होने से बचाया. यह भी सही है कि बच्चों के परिश्रम पर पानी फिर गया. सरकार की सजगता के चलते तुरंत प्रभाव से रद्द हो गया. पिछले राज में 18 में से 17 पेपर लीक हुए थे. स्वीकार करना पड़ेगा कि अभी माफिया सक्रिय हैं. सीकर से मामला उजागर हुआ तो लगता है माफिया सक्रिय हैं.