T20 World Cup: न्यूजीलैंड दूसरी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी शिकस्त

T20 World Cup: न्यूजीलैंड दूसरी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी शिकस्त

नई दिल्लीः टी-20 वर्ल्ड कप को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है. न्यूजीलैंड टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है. टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में जीत दर्ज खिताब मुकाबले में प्रवेश किया है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड दूसरी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में पहुंच गया है.सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से शिकस्त दी. साउथ अफ्रीका के 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बने. जिसका पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 170 का टारगेट 12.5 ओवर में चेज कर लिया. 

मैच में फिन एलन ने सबसे तेज 33 गेंदों में शतक लगाया. एलन ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया. गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 बॉल पर शतक जड़ा था. नाबाद लौटे फिन एलन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. कीवी (न्यूजीलैंड) टीम पहली बार 2021 के फाइनल में पहुंची थी.