अब एक साल तक नवजातों को मिल सकेगा मुफ्त इलाज, राजस्थान के 8 लाख शिशुओं को मिलेगा फायदा

अब एक साल तक नवजातों को मिल सकेगा मुफ्त इलाज, राजस्थान के 8 लाख शिशुओं को मिलेगा फायदा

जयपुरः अब एक साल तक नवजातों को मुफ्त इलाज मिल सकेगा. प्रदेश के 8 लाख शिशुओं को फायदा मिलेगा. जन्म के बाद एक साल तक मुफ्त इलाज,दवा,जांच और एंबुलेंस सुविधा मिलेगी. शिशु मृत्युदर पर प्रभावी अंकुश के लिए जननी सुरक्षा योजना में बदलाव किया गया है. अभी जन्म के बाद सिर्फ 30 दिन तक सरकार की ऐसी सुविधा मिलती थी.     

केंद्र की योजना से जोड़कर निजी अस्पतालों में भी लागू किया जा सकता है. रेफरल की स्थिति में बड़े अस्पताल भेजने तक खर्च सरकार वहन करेगी. गर्भवती महिलाओं को प्रसव से जुड़ी सुविधाएं भी मुफ्त मिलेंगी. सामान्य प्रसव पर 3दिन और सीजेरियन प्रसव पर 7 दिन तक मुफ्त भोजन मिलेगा. प्रदेश में हर महीने औसतन 62 हजार से 71 हजार बच्चों का जन्म होता है. और हर साल 8 लाख से 8.80 लाख बच्चों का जन्म होता है.