इस मानसून अब तक 9 बांध लबालब, राजस्थान के बांधों में धीमी गति से जारी है जल स्तर में बढ़ोतरी

इस मानसून अब तक 9 बांध लबालब, राजस्थान के बांधों में धीमी गति से जारी है जल स्तर में बढ़ोतरी

जयपुर: जल संसाधन विभाग से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है. राजस्थान के बांधों में धीमी गति से जल स्तर में बढ़ोतरी जारी है. बांधों में कुल भराव क्षमता का अब 47.87 प्रतिशत पानी आया. जबकि पिछली 15 जून को जल स्तर 44.46 प्रतिशत था. 45 दिन के भीतर जलस्तर में 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि पिछली 31 जुलाई को बांधों में कुल भराव क्षमता का 75.55 प्रतिशत पानी था. 

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के तीन बांध लबालब हुए. इस मानसून अब तक 9 बांध लबालब हो चुके है. प्रदेश में लबालब बांधों की संख्या 13 तक हुई. राजस्थान में सूखे बांधों की संख्या गिरकर 253 पर आई. कोटा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 60.91 प्रतिशत पानी आया. जबकि जयपुर जोन के बांध 48.05 प्रतिशत भराव के साथ दूसरे स्थान पर है. 

आपको बता दें कि राजस्थान में बारिश की स्थिति सामने आई है. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया. मात्र एक स्थान पर भारी बारिश दर्ज हो सकी. बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 69 MM बारिश दर्ज की गई.

प्रदेश में 30 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई. जयपुर जिले में बारिश का जोर रहा.  जयपुर के जालसू में 43, कालवाड़ में 34, मौजमाबाद में 28 MM, फागी और चौमूं में 25-25 MM व सांगावाला में 23 MM बारिश दर्ज की गई.