Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची राष्ट्रपति भवन, बजट पेश करने की ली अनुमति

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची राष्ट्रपति भवन, बजट पेश करने की ली अनुमति

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करेंगी. सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी. इससे पहले निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंची. वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति को बजट की कॉपी सौंपी. और वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से बजट पेश करने की अनुमति ली. वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टीम के साथ फोटो सेशन हुआ.

इस बार बजट से आम जनता को काफी उम्मीदें है. पेट्रोल-डीजल सस्ते हो सकते है. महंगाई का बोझ कम करने के लिए सरकार बड़ा कदम उठा सकती है. CII की सिफारिश मानते हुए एक्साइज ड्यूटी में सरकार कटौती कर सकती है. फिलहाल पेट्रोल पर 19.90 और डीजल पर 15.80 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रकम को भी बढ़ाने का भी ऐलान हो सकता है. किसान सम्मान निधि को सालाना 6 से बढ़ाकर 12 हजार किए जाने का अनुमान है. कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े पार्ट्स की इम्पोर्ट ड्यूटी घट सकती है. गोल्ड-सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है. 

नई पहलों का हो सकता है ऐलानः
इस बार गरीबों, मिडिल क्लास और महिलाओं के लिए राहत के संकेत है. इस बजट से मिडिल क्लास को काफी उम्मीदें है. पीएम मोदी ने संसद में आम बजट पेश होने से एक दिन पहले कल संकेत दिया था कि इस बार गरीबों, मिडिल क्लास और महिलाओं के लिए कई नई पहलों का ऐलान हो सकता है. ऐसे में आज उम्मीदों का बजट होगा. 

टैक्स छूट का मिल सकता है गिफ्टः 
मध्यम वर्ग की कर कटौती की आकांक्षा और वृद्धि को बढ़ावा देने की उम्मीद है. इसके लिए अर्थव्यवस्था की जरूरतों के बीच संतुलन स्थापित किया जाएगा. बजट में टैक्स छूट का गिफ्ट मिल सकता है. नए रिजीम में 10 लाख रुपये तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री कर सकती है. 

आमदनी को नए टैक्स स्लैब में लाने की उम्मीदः
15 लाख से 20 लाख रुपये के बीच की आमदनी को नए टैक्स स्लैब में लाने की उम्मीद, 30 फीसदी की जगह 25 फीसदी के नए टैक्स स्लैब में लाने का ऐलान हो सकता है. नई रिजीम के तहत बेसिक एग्जम्प्शन लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा सकता है. ये ऐलान ज्यादा से ज्यादा लोगों को नए टैक्स रिजीम को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे.