फिर बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई, जानिए कौन-कौन बने मंत्री

फिर बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई, जानिए कौन-कौन बने मंत्री

पटना: नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.  राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया. नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य NDA नेताओं की मौजूदगी में गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में लोगों का अभिवादन किया और अपना खास गमछा लहराकर बिहार के लोगों का शुक्रिया अदा किया. बिहार में NDA विधानसभा चुनाव में 243 में से 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापस आ गई.

नीतीश कुमार बने बिहार के मुख्यमंत्री: 
नीतीश कुमार ने 10वीं बारमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा दूसरी बार बिहार के उप मुख्यमंत्री बने. विजय चौधरी, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, बिजेन्द्र यादव, अशोक चौधरी, मंगल पांडेय ने शपथ ली. लेशी सिंह, नितिन नबीन, मदन सहनी, रामकृपाल यादव, सुनील कुमार, संतोष सुमन मांझी ने मंत्री पद की शपथ ली. सुरेन्द्र मेहता, अरुण शंकर प्रसाद, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, संजय टाइगर, जमा खान मंत्री बने. लखेन्द्र पासवान, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, दीपक प्रकाश, संजय कुमार सिंह  मंत्री बने. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

इसके बाद सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. विजय कुमार सिन्हा ने गांधी मैदान में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह में विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली. लेशी सिंह, मदन साहनी, नितिन नबीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार ने पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली.