25 जुलाई से 119 दिनों तक नहीं होंगे शुभ कार्य, श्रीहरि विष्णु चले जाते हैं विश्राम के लिए, जानें कब शुरू होंगे शुभ मुहूर्त

25 जुलाई से 119 दिनों तक नहीं होंगे शुभ कार्य, श्रीहरि विष्णु चले जाते हैं विश्राम के लिए, जानें कब शुरू होंगे शुभ मुहूर्त

जयपुरः 25 जुलाई से 20 नवंबर तक मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी. 25 जुलाई से 20 नवंबर तक 119 दिनों तक शुभ कार्य नहीं होंगे. चातुर्मास अत्यंत पावन काल,जब भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. भक्ति,साधना और आत्मसंयम के लिए चातुर्मास का समय समर्पित होता है. देवशयनी एकादशी से शुरू होकर देवउठनी एकादशी पर समापन होता है. 

शादी-विवाह,सगाई,नामकरण,गृह प्रवेश,मुंडन जैसे मांगलिक कार्य नहीं होंगे. पौराणिक,धार्मिक कथाओं के अनुसार,देवशयनी एकादशी के दिन पालनहार श्रीहरि विष्णु पाताल लोक के राजा बलि के पास विश्राम के लिए चले जाते हैं इसके बाद चार महीने तक भगवान विष्णु विश्राम अवस्था में रहते हैं और देवउठनी एकादशी के दिन जागकर फिर से संसार का कार्यभार संभालते हैं. प्रभु के जागने के साथ ही विवाह समेत शुभ,मांगलिक कार्य फिर शुरू हो जाते हैं.