नई दिल्लीः UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी है. अगर आप भी ट्रांजेक्शन के लिए UPI का इस्तेमाल करते है तो ये खबर आप के लिए जरूरी है. अब UPI यूजर्स से चार्ज नहीं लगेगा. छोटे कारोबारियों के लिए भी मुफ्त रहेगा. केंद्र सरकार ने UPI इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट किया है. ग्राहकों व छोटे कारोबारियों से अब कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
भविष्य में कुछ बड़े कारोबारियों पर लेन-देन पर MDR लग सकता है. हालांकि तय सीमा से ऊपर चुनिंदा लेन-देन पर ही मामूली शुल्क लगेगा. PSS एक्ट में संशोधन का मकसद UPI पर शुल्क लगाना नहीं बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित व टिकाऊ बनाना है.