संसद में आज नहीं पेश होगा वक्फ संशोधन विधेयक, JPC के चेयरमैन जगदंबिका पाल का बड़ा बयान

नई दिल्लीः संसद में आज वक्फ संशोधन विधेयक नहीं पेश होगा. वक्फ पर बनी JPC के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने कहा कि वक्फ पर बनी JPC में विस्तृत चर्चा हुई थी. संयुक्त संसदीय समिति के हर सदस्य से डिसेंट नोट लिया गया है. जो आज आरोप लगा रहे है उनकी सभी बातें सुनी गई. उम्मीद है कि जब भी ये विधेयक पेश होगा विपक्ष का समर्थन मिलेगा. 

सबसे बड़ी बात ये कि जब धारा 370 हटा तो विपक्ष के लोगों ने कहा था. कश्मीर में खून की नदियां बह जाएगी लेकिन कुछ नहीं हुआ. जनता ने समर्थन दिया, वक्फ संसोधन पर भी जनता का समर्थन मिलेगा. कुछ लोग तुष्टीकरण की राजनीति के लिए तरह तरह के आरोप लगा रहे है.