नई दिल्लीः अजब नॉर्थ कोरिया में गजब इलेक्शन हुआ. किम जोंग उन की पार्टी ने 99.93% वोट हासिल किए. किम जोंग की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (WPK) ने सभी 687 सीटें जीती. 15 मार्च को यह इलेक्शन आयोजित हुआ था.
किम की बहन किम जो-जॉन्ग ने भी चुनाव जीता. सुप्रीम लीडर के खिलाफ में महज 0.07 फीसदी वोट पड़े. हालांकि इंटरनेशनल लेवल पर इन चुनावों को महज औपचारिक प्रक्रिया माना जाता है.