सिर्फ 5 मौतें ही हुई है रहस्यमयी बीमारी से, सलूम्बर जिले में पांच बच्चों की मौत के मामले में अपडेट

सिर्फ 5 मौतें ही हुई है रहस्यमयी बीमारी से, सलूम्बर जिले में पांच बच्चों की मौत के मामले में अपडेट

सलूम्बर: सलूम्बर जिले में पांच बच्चों की मौत के मामले में अपडेट सामने आया है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महेंद्र परमार ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सिर्फ 5 मौतें ही रहस्यमयी बीमारी से हुई है. मृत बच्चों और बीमार बच्चों की जांच रिपोर्ट आज आने के बाद ही कारण का स्पष्ट पता चलेगा.

झल्लारा और लसाड़िया ब्लॉक में अन्य तीन मौत का कारण अन्य वजह रहा. चिकित्सा विभाग लगातार पूरे जिले में बच्चों की स्क्रीनिंग कर रहा है. जिले में अंधविश्वास भी एक बड़ा कारण है. इलाज के बजाय भोपे पर ग्रामीणों का भरोसा हो रहा है.

जिला प्रशासन को जनजागरण से अंधविश्वास दूर करना होगा. वहीं झोलाछाप से इलाज भी बड़ा कारण है.परिवार सरकारी अस्पताल की बजाय झोलाछाप से इलाज करवाते रहे है. फर्स्ट इंडिया की खबर के बाद कलेक्टर मुहम्मद जुनैद ने फर्जी क्लिनिक को बंद करने के आदेश दिए.

सलूम्बर जिले में पांच बच्चों की मौत के मामले में अपडेट: 
-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महेंद्र परमार ने किया स्पष्ट
-सिर्फ 5 मौतें ही हुई है रहस्यमयी बीमारी से 
-मृत बच्चों व बीमार बच्चों की जांच रिपोर्ट आज आने के बाद ही चलेगा कारण का स्पष्ट पता
-झल्लारा व लसाड़िया ब्लॉक में अन्य तीन मौत का कारण रहा अन्य वजह 
-चिकित्सा विभाग लगातार कर रहा पूरे जिले में बच्चों की स्क्रीनिंग
-जिले में अंधविश्वास भी है एक बड़ा कारण
-इलाज के बजाय भोपे पर हो रहा ग्रामीणों का भरोसा
-जिला प्रशासन को जनजागरण से करना होगा अंधविश्वास दूर
-वहीं झोलाछाप से इलाज भी है बड़ा कारण
-परिवार सरकारी अस्पताल की बजाय करवाते रहे झोलाछाप से इलाज
-फर्स्ट इंडिया की खबर के बाद कलेक्टर मुहम्मद जुनैद ने फर्जी क्लिनिक को बंद करने के दिए आदेश