राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में आज से बदला OPD का टाइम, विंटर शेड्यूल के तहत सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक शुरू हुई OPD

जयपुर: मौसम में बदलाव के बीच प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में आज से ओपीडी का समय बदल गया.शीतकालीन सत्र के तहत मेडिकल कॉलेज से अटैच हॉस्पिटल्स में ओपीडी सुबह 9 बजे शुरू हुई, जिसका 3 बजे तक संचालन किया जाएगा.इससे पहले तक अस्पताओं में ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का है,जिसे सर्दियों के सीजन को देखते हुए बदला गया है.व्यवस्था में बदलाव के पहले दिन ओपीडी का जायजा लिया.

नई व्यवस्था को लेकर एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ मृणाल जोशी ने बताया कि हर साल शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन सत्र के तहत ओपीडी समय में बदलाव किया जाता है.एक अक्टूबर से शीतकालीन सत्र लागू किया गया है, जिसमें मरीजों के लिए सुबह 9 बजे से ओपीडी शुरू की गई है.हालांकि मरीज और उनके परिजन आधे घंटे पहले यानी साढ़े आठ बजे से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे.

इसके लिए सभी काउंटरों को निर्देश दिए गए है.डॉ जोशी ने बताया कि ओपीडी के अलावा आईपीडी की ऑपरेशन, प्रोसिजर, जांचों समेत अन्य सेवाएं भी नौ बजे से ही शुरू होगी. उन्होंने बताया कि  रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन OPD सुबह 9 से 11 बजे तक संचालित होगी.

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आज से बदला OPD का टाइम: 
-विंटर शेड्यूल के तहत सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक शुरू हुई OPD
-नई व्यवस्था के तहत पहले ही दिन SMS समेत अभी अस्पतालों में बदलाव
-RUHS और जयपुरिया अस्पताल में भी सुबह 9 बजे से शुरू हुई  OPD
-एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ मृणाल जोशी ने नई व्यवस्था को लेकर दी जानकारी
-उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए सुबह 8:30 बजे से शुरू किए गए रजिस्ट्रेशन
-रविवार और राजपत्रित अवकाश पर OPD सुबह 9 से 11 बजे तक होगी संचालित