जयपुर: आज 'ऑपरेशन सिंदूर' का एक साल पूरा हो गया है. जयपुर में दो दिवसीय 'जॉइंट कमांडर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित हो रही है. जयपुर स्थित साउथ वेस्टर्न कमांड (सप्त शक्ति कमांड) मुख्यालय में कार्यक्रम हुआ. इस अवसर पर तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई.
DGMO ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए थे. सेना को फैसला लेने की छूट दी गई थी. आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी है. तीनों सेनाओं ने शानदार प्रदर्शन किया था. ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने अपना शौर्य दिखाया. ऑपरेशन सिंदूर में हमें सफलता मिली. स्वदेशी हथियारों का इस्तेमाल किया गया.
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में दहशतगर्दों के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की थी। भारतीय सेना ने एक साथ नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, और हिज्बुल मुजाहिदीन के कई अतंकवादी मारे गए हैं. इस ऑपरेशन की खास बात यह थी की भारतीय सेना ने इसे मात्र 22 मिनट में पूरा कर लिया था.