जयपुरः नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाते हुए कहा कि 1900 करोड़ के फंड पर संकट है. भाजपा पंचायत चुनाव से डरकर ग्रामीण विकास रोक रही है. भाजपा को न संविधान की परवाह है. न न्यायालय के निर्देशों का सम्मान और न ही ग्रामीण विकास की कोई चिंता है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा 15 अप्रैल तक पंचायत चुनाव कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए है.
लेकिन समय सीमा लगातार नजदीक आती जा रही है. इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से पंचायत चुनाव को लेकर किसी प्रकार की ठोस या सक्रिय तैयारी दिखाई नहीं दे रही है. केंद्र के वित्त आयोग से मिलने वाले लगभग 1900 करोड़ रुपए के फंड के अटकने का खतरा पैदा हो गया है.