पटना: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन हुआ है. गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज की गई है. भरत तिवारी की मां आशा देवी के आवेदन पर FIR दर्ज की गई है. घटना के बाद शाहपुर थाने में FIR के लिए आवेदन दिया गया था.
एनकाउंटर केस में अब तक 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है. इनमें तत्कालीन शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार, पु.अ.नि अंकित आर्यन, पु.अ.नि हरश्चिंद्र कुमार, स.अ.नि. रामाशंकर यादव और महिला सिपाही मीरा कुमारी शामिल है.