देश के कई राज्यों में बारिश साबित हो रही जानलेवा, झारखंड में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत... तो मिर्जापुर में 3 लोगों की गई जान

देश के कई राज्यों में बारिश साबित हो रही जानलेवा, झारखंड में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत... तो मिर्जापुर में 3 लोगों की गई जान

जयपुरः देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश जानलेवा साबित हो रही है. झारखंड में मंगलवार को बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, 8 लोग घायल हो गए. सबसे ज्यादा 9 मौतें गिरिडीह, 3 दुमका और 2 लातेहार जिले में हुई. वहीं यूपी के मिर्जापुर में 3 लोगों की जान चली गई. केरल में 1 अगस्त से लगातार बारिश से अब तक 25 लोगों की मौत,4 लोग लापता हो गए है.        

लगातार बारिश और बाढ़ के कारण हजारों लोगों को घर छोड़ना पड़ा है. 18 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है. वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 300 से ज्यादा सड़कें बंद