हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, सरकार ने तेल पर लगाया 'अनाथ एवं विधवा सेस'

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, सरकार ने तेल पर लगाया 'अनाथ एवं विधवा सेस'

हिमाचलः हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया. हिमाचल सरकार ने तेल पर 'अनाथ एवं विधवा सेस' लगाया है. मध्यरात्रि से पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया.     

2005 की धारा 6-ए के तहत सेस लगाया गया. जुटाई गई राशि अनाथ बच्चों और विधवाओं के कल्याण में इस्तेमाल होगी. इस साल के बजट सत्र के दौरान विधेयक पारित हुआ था.