चूरू: चूरू के सरदारशहर से बड़ी खबर मिल रही है. गांव बरजांगसर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई. पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई.
एक गंभीर घायल हुआ. गंभीर हालत में युवक को रेफर किया. जैतसीसर और बरजांगसर के बीच सड़क हादसा हुआ. मृतकों में से एक युवक के घर में शादी का कार्यक्रम था. बरजांगसर निवासी देवेन्द्र पारीक और सरदारशहर के वार्ड 23 निवासी कार्तिक शर्मा की मौत हुई.
चूरू के सरदारशहर से बड़ी खबर:
-गांव बरजांगसर में मातम में बदली शादी की खुशियां
-पिकअप और बाइक की टक्कर
-हादसे में बाइक सवार 2 की मौत, एक गंभीर घायल
-गंभीर हालत में युवक को किया रेफर
-जैतसीसर और बरजांगसर के बीच हुआ सड़क हादसा
-मृतकों में से एक युवक के घर में था शादी का कार्यक्रम
-बरजांगसर निवासी देवेन्द्र पारीक और
-सरदारशहर के वार्ड 23 निवासी कार्तिक शर्मा की हुई मौत