अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पूरी दुनिया में महंगा हो गया पिस्ता, सप्लाई रुकने से 8 वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंची पिस्ता की कीमतें

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पूरी दुनिया में महंगा हो गया पिस्ता, सप्लाई रुकने से 8 वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंची पिस्ता की कीमतें

नई दिल्ली : अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पिस्ता पूरी दुनिया में महंगा हो गया है. सप्लाई रुकने से 8 वर्ष के उच्चतम स्तर पर पिस्ता की कीमतें पहुंची हैं. अमेरिका और ईरान मिलकर दुनिया में 80% पिस्ता की आपूर्ति करते हैं.

ईरान में दुनिया का 20%, अमेरिका में 40% पिस्ता का उत्पादन होता है. 2026 में पिस्ता का वैश्विक कारोबार 5.49 अरब डॉलर के करीब है. 2031 तक पिस्ता का वैश्विक कारोबार 7.02 अरब डॉलर तक पहुंचने के आसार हैं. 

2023 में के अंत तक 30% पिस्ता की कीमतें बढ़ चुकी थी. मार्च, 2026 में 4.57 डॉलर (करीब 430.52 रुपए) प्रति पाउंड पिस्ता की कीमत है. मई 2028 के बाद से अब तक पिस्ता की कीमतें सर्वोच्च स्तर पर है.