नई दिल्ली : अमेरिका से ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ शानदार डील हुई. देशहित, जनहित में समझौता हुआ है. आज देश भर में हर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहा है कि उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के साथ एक बहुत अच्छा व्यापार समझौता किया है.
जिसका देशवासी कई महीनों से इंतजार कर रहे थे. राष्ट्रीय हित और जनहित को सबसे आगे रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल रात एक ऐसे व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया गया है जो एक मजबूत भारत के भविष्य को बेहतर बनाएगा. विपक्ष ने संसद में गलत व्यवहार किया. हम सबने संसद में शर्मनाक नज़ारा देखा. जिस तरह से विपक्ष, खासकर राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगी DMK, TMC और समाजवादी पार्टी ने आज संसद में बहुत ही शर्मनाक व्यवहार किया. वे स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच गए और उनका अपमान किया.
यह बात हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपने दोस्ताना संबंधों और करीबी रिश्तों का फायदा उठाते हुए यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के साथ एक ट्रेड डील फाइनल की है, इस डील से भारत के भविष्य को चार चांद लगेंगे. हम डील की जानकारी संसद में देना चाहते थे. देश को इस डील का इंतजार था. ये भारत को मजबूत करने वाली डील है. लेकिन राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं. मैं सबकी तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं और आप सभी को बधाई देता हूं, क्योंकि यह ट्रेड डील, जिसे प्रधानमंत्री ने कल फाइनल किया.