भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने किसान सशक्तीकरण पर दिया जोर, कहा- विकसित खेती के बिना विकसित देश नहीं

नई दिल्ली : किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की खेती-किसानी हमारी संस्कृति है, हमारे सामाजिक जीवन का आधार है. विकसित खेती के बिना, विकसित देश नहीं है. पहले की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया. हमारे किसानों की आय बढ़ रही है.  दूध, दाल, जूट, चावल उत्पादन में भारत नंबर-1 है.

गेहूं, कपास, मछली उत्पादन में भारत नंबर-2 है.  विकसित भारत के लिए कृषि विकास जरूरी है. बदलाव के साथ किसानों को सशक्त करना था. किसान सिर्फ पारंपरिक फसलों पर निर्भर ना रहें. गेहूं, चावल, गन्ना उत्पादन में किसान आगे बढ़े. देश ने हरित क्रांति और श्वेत क्रांति देखी है. एक दशक में दूध उत्पादन 70 फीसदी बढ़ा है. अंडा उत्पादन भी करीब 90 फीसदी बढ़ा है. शहर उत्पादन बढ़कर 1.5 लाख टन हुआ है.

सोलर पावर क्रांति ने अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाया है:
किसानों के लिए आमदनी के कई स्त्रोत है. सोलर पावर क्रांति ने अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाया है. अब तक 12 लाख सोलर पंप दिए गए हैं. किसानों का बिजली बिल कम हो रहा है. हमने किसानों के प्रॉफिट पर भी ध्यान दिया है. पीएम ने आगे कहा कि  गरीबी पर विश्व बैंक के एक अध्ययन से पता चलता है कि भारत में सिर्फ 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोगों ने गरीबी को पीछे छोड़ दिया है. पिछले एक दशक में, भारत की कृषि विकास दर 4% से ऊपर रही है. 

ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों ने गरीबी को पार किया:
आजादी के बाद यह पहला दशक है जिसमें देश के कृषि क्षेत्र ने 4% से अधिक की औसत विकास दर हासिल की है. इसी दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों ने गरीबी को पार किया है. भारत का कृषि निर्यात अब सालाना 4 लाख करोड़ के पार हो गया है. जिससे हमारे किसानों की आय बढ़ रही है. 

किसानों के पशुओं को मुफ्त टीके लगाए गए:
पीएम मोदी ने आगे कहा कि इन दिनों हम पशुधन को बीमारियों से बचाने को भी प्राथमिकता दे रहे हैं. पशुओं को 'खुरपका-मुंहपका' जैसी बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए, आठ करोड़ से अधिक किसानों के पशुओं को मुफ्त टीके लगाए गए हैं. हमने यह सुनिश्चित किया हैं कि पशुओं को भी मुफ्त टीके मिलें. आज का भारत कृषि में इंजीनियरिंग की भूमिका का विस्तार कर रहा है.