श्रीनगरः पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में योग किया. SKICC हॉल में पीएम मोदी ने योगभ्यास किया. उन्होंनेअलग-अलग आसन को किए. इससे पहले उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि है. योग से हमें शक्ति मिलती है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 10 साल की साधना पूरी हुई है. योग की यात्रा अनवरत जारी है.
दुनिया के नेता अब योग पर बात करते हैं. योग दिवस लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला है. दुनिया में योग के प्रति जागरुकता बढ़ी है. सऊदी अरब में योग एजुकेशन का हिस्सा है. योग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. योग पर अब दुनिया में रिसर्च हो रहे है. दुनिया की अलग अलग यूनिवर्सिटी में योग करवाए जा रहे है.