नई दिल्ली : नेशनल स्टार्टअप-डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं देशहित में रिस्क लेने से नहीं डरता. कड़े फैसले लेकर राजनीतिक भविष्य दांव पर लगाया है. भारत मंडपम में नेशनल स्टार्ट अप डे पर युवाओं से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हम स्टार्ट अप इंडिया के 10 साल पूरे होने का माइल स्टोन सेलिब्रेट कर रहे हैं
सिर्फ 10 साल में स्टार्ट अप मीडिया मिशन एक क्रांति बन चुका है. आज जोखिम लेना जिंदगी की मुख्यधारा में शामिल हो चुका है. युवाओं के रिस्क लेने की क्षमता का तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि युवाओं की तरह उन्हें भी रिस्क लेना पसंद है, ये मेरी पुरानी आदत है. मंथली सैलेरी से आगे सोचने वालों को अब न सिर्फ एक्सेप्ट किया जाता है बल्कि उन्हें रिस्पेक्ट भी मिलता है.
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में सवा सौ एक्टिव यनिकॉर्न है. 2014 में इनकी संख्या मात्र 4 थी, आज के स्टार्ट अप यूनिकॉर्न बन रहे हैं. ये बहुत ही अच्छी बता है. पीएम मोदी ने कहा कि मेरे देश का नौजवान आज कंफर्ट जोन में अपनी जिंदगी गुजारने को तैयार नहीं है.