तेलंगाना के सिकंदराबाद में PM मोदी की जनसभा, कहा- BJP को जनता का आशीर्वाद मिल रहा... कांग्रेस नक्सलवाद को बचा रही

तेलंगाना के सिकंदराबाद में PM मोदी की जनसभा, कहा-  BJP को जनता का आशीर्वाद मिल रहा... कांग्रेस नक्सलवाद को बचा रही

नई दिल्ली: तेलंगाना के सिकंदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है. जनता भाजपा के विकास मॉडल पर मुहर लगा रही है. असम में भी भाजपा सरकार की हैट्रिक लगी है.

BJP को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. कांग्रेस नक्सलवाद को बचा रही है. तेलंगाना नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है. तेलंगाना की जनता बदलाव चाहती है. राज्य के विकास से देश का विकास होता है. तेलंगाना देश के विकास को गति देगा. कांग्रेस तो वामपंथी दलों से भी ज़्यादा 'वामपंथी' हो गई है, यानी यह एक कट्टर और विकृत माओवादी संगठन बन गई है. 

कांग्रेस अपनी कट्टरता में मुस्लिम लीग को भी पीछे छोड़ते हुए, यह असल में खुद मुस्लिम लीग में ही बदल गई है। लोग अब इसे MMC कह रहे हैं। MMC का मतलब है - मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस. अब कांग्रेस सरकार केवल 3 राज्यों में है. कांग्रेस का सिर्फ एक काम है वादा करो और भूल जाओ.

हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस से परेशानी है. कांग्रेस की प्राथमिकता देश सेवा नहीं है. कांग्रेस का काम देश को बांटना है. कांग्रेस मुस्लिम लीग बन गई है. यह मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस है.