नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि हमें वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देना चाहिए. देश हित में सोने के गहने नहीं खरीदने है. खाने के तेल का कम से कम इस्तेमाल करें. युद्ध के प्रभाव से देश को बचाना है.
सालभर सोने के गहने नहीं खरीदने हैं. हमें विदेशी प्रोडक्ट नहीं खरीदने चाहिए. वैश्विक संकट के समय संकल्प लेने होंगे. पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल करें. हमें विदेशी मुद्रा बढ़ाने पर जोर देना है. दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं. हमें विदेशी मुद्रा भंडार को बचाना होगा.
एक साल तक विदेश जाने का विचार त्यागें. विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना नहीं खरीदें. इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करें. खेतों में केमिकल की खपत कम करें. खेतों में सोलर पंप का प्रयोग बढ़ाएं. हमें स्वदेशी पर बल देना है.