पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा, बोले- बंगाल में विकास पर ब्रेक लगा, ममता राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं

पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा, बोले- बंगाल में विकास पर ब्रेक लगा, ममता राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं

नई दिल्लीः पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे का दूसरा दिन है. जहां सिंगूर की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी को बंगाल से प्यार है. 15 साल के जंगलराज को बदलना है. TMC के महाजंगलराज को विदा करना है. बंगाल को अब असली परिवर्तन चाहिए. बंगाल और वंदे मातरम् का रिश्ता पुराना है. वंदे मातरम् को विकास का मंत्र बनाना है. 

अभी तो बीजेपी-एनडीए ने बिहार में जंगलराज को रोका है. बंगाल महाजंगलराज बदलने के लिए तैयार है. लोग असली परिवर्तन के लिए आए हैं. ये जनसैलाब बदलाव की नई कहानी है. लोगों का उत्साह प. बंगाल की नई कहानी बता रहा है. सभी लोग एक ही भाव, एक ही आस से आए हैं. 

हमारी सरकार लगातार विकास के प्रयास कर रही है.  बंगाल की धरती ने देश की विरासत को दिशा दी है. बीजेपी भी विकास, विरासत को महत्व देती है बंगाल में विकास पर ब्रेक लगा है TMC बंगाल के लोगों से दुश्मनी निकाल रही है ममता राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. TMC सरकार की लापरवाही से मछुआरों को घाटा हुआ है. दिल्ली में भी ऐसी ही सरकार थी जो अब सत्ता से बाहर है.